Prof. (Dr.) Neeraj Kumari
Acting Principal
Thakur Biri Singh Degree College
Principal's Message | प्राचार्या का संदेश
Dear Students, Parents, and Stakeholders,
Our institution is fundamentally committed to excellence in higher education, ethical values, and the holistic development of students. We firmly believe that education is not merely a means of acquiring knowledge, but a powerful instrument for intellectual, moral, cultural, and social development. Keeping this objective in view, our college continuously strives to create an academic environment where students can realize their inner potential and become socially responsible, capable, and ideal citizens of the future.
In alignment with the directives of the Uttar Pradesh Government, the New Education Policy-2020 has been effectively implemented in our institution. This progressive framework aims to transform students into well-rounded, skilled, and socially conscious individuals. Moving beyond the limitations of traditional education, the policy introduces new dimensions such as vocational training, skill enhancement, co-curricular activities, and multidisciplinary approaches, ensuring the comprehensive development of students.
Our focus extends beyond academic excellence; we are equally dedicated to character building, instilling discipline, and promoting cultural values. With our well-equipped library, qualified faculty, modern laboratories, and a disciplined campus environment, we are resolute in our mission to shape the secure and bright future of our students.
Education should serve as a driving force for positive societal impact, and with this vision, we are committed to leading our students towards new heights of success.
Wishing you a bright and successful future.
प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सुधीजनों,
हमारा संस्थान उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति मूल रूप से प्रतिबद्ध है। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा मात्र ज्ञानार्जन का साधन नहीं, अपितु बौद्धिक, नैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास का एक सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए, हमारा महाविद्यालय निरंतर एक ऐसे अकादमिक परिवेश के निर्माण हेतु प्रयासरत है जहाँ विद्यार्थी अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को पहचान कर भविष्य के सामाजिक रूप से उत्तरदायी, योग्य एवं आदर्श नागरिक बन सकें।
उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, हमारे संस्थान में नई शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से प्रभावी कर दिया गया है। इस प्रगतिशील नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को बहुआयामी, कौशल-सम्पन्न और सामाजिक दृष्टिकोण से जागरूक बनाना है। पारंपरिक शिक्षा की सीमाओं से परे जाकर, यह नीति व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों एवं बहुविषयक अध्ययन जैसे नवीन आयामों का समावेश करती है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
हमारा लक्ष्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है; हम चरित्र निर्माण, अनुशासन की स्थापना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के प्रति भी समान रूप से संकल्पित हैं। हमारा समृद्ध पुस्तकालय, सुयोग्य एवं अनुभवी प्राध्यापक, आधुनिक प्रयोगशालाएँ तथा अनुशासित परिसर हमारे विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को आकार देने हेतु पूर्णतः कटिबद्ध हैं।
शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बननी चाहिए, और इसी विज़न के साथ हम अपने विद्यार्थियों को सफलता के नए शिखरों की ओर अग्रसर करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाओं सहित।